गेहूं | Wheat
ठंडा / शीतल है | पित्तनाशक है |
- कफ बढ़ाता है ,बल बढ़ाता है ,चोकर के साथ खाएं ( मल को बांधता है )
- पचने मे भारी है |
- जिनका पेट साफ़ ज्यादा होता है वो इसको काम खाएं |
- दलिया रोटी से अच्छा है |
- गेहूं का आटा 15 दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए |
- नया अनाज भरी होता है पित्त वालों के लिए अच्छा होता है और वात और कफ वालों के लिए पुराना अनाज अच्छा होता है |
1965 से पहले (हरित क्रांति से पहले के बीज )
- खापली गेहूं
- कटनी गेहूं
- बंसी गेहूं - Low glycemic index and Low Gluten
- सिंधु घाटी / सोना मती ( पैगम्बरी )
- लोकवान
भालिया गेहूं
गेहूं की इस किस्म का व्यापक रूप से सूजी तैयार करने के लिए उपयोग किया जाता है. इससे तैयार सूजी से पास्ता, मैकरोनी, पिज्जा, स्पेगेटी, सेवई, नूडल्स वगैरह बनाए जाते हैं.|भालिया फसल प्रमुख रुप से गुजरात के भाल क्षेत्र में पैदा की जाती है. भाल क्षेत्र में अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, भावनगर, सुरेंद्रनगर, भरूच जिले शामिल हैं.|गेहूं की किस्म की एक विशेषता यह है कि इसे बारिश के मौसम में बिना सिंचाई के भी उगाया जाता है और गुजरात में लगभग दो लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में इसकी खेती की जाती है. गेहूं की भालिया किस्म को जुलाई, 2011 में आणंद कृषि विश्वविद्यालय के प्रोपराइटरशिप में जीआई टैग मिला था.
भालिया गेहूं ग्लूटेन (एक तरह के अमीनो एसिड) से भरपूर होता है. यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है. इसमें कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है और पानी का अवशोषण कम होता है. यह स्वाद में मीठा होता है.
Comments
Post a Comment