ठंड में खाएं मिले जुले अनाज की रोटी, मिलेंगे ये 5 फायदे
1 सामान्य आटे को खाने से आपको सीमित मात्रा में ही पोषण मिल पाता है और मल्टीग्रेन आटा या उससे बना भोजन करने से आपके शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की एक साथ पूर्ति हो जाती है। 2 मल्टी ग्रेन से बने व्यंजन खाने से शरीर को अधिक फाइबर मिलता है, जो कि वजन कम करने और मोटापा घटाने में बेहद सहायक होता है। इसके प्रयोग से आप जल्दी दुबले हो सकते हैं। 3 मल्टी ग्रेन का उपयोग डायबिटीज तथा उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इतना ही नहीं यह शरीर में वसा का जमाव भी नहीं होने देता। अत: आप अधिक समय तंदुरुस्त रहते हैं। 4 मिला जुला अनाज आटे के रूप प्रयोग करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। 5 शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्वों की आपूर्ति मल्टी ग्रेन करता है, जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होकर बीमारियां दूर रहती हैं। मल्टीग्रेन आटा आप अपने हिसाब तैयार कर सकते है। हम इस तरह आपको सजेस्ट करते है आप अपनी सुविधानुसार मात्रा कम ज्यादा कर सकते है। 2kg गेहू 1kg बाजरा 1kg चना 2kg जो 1kg ज्वार 50...