जौ
जौ का संस्कृत में नाम यव है| आयुर्वेद में इसे वात, पित्त ,कफ तीनों रूपों में खाने के लिए बोला है | कफ और पित्त के रोगों में तो इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ,इसका स्वाद कषाय ,मधुर, यह पित्त ,कफ के रोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो लोग बहुत मोटे और उनके अंदर गर्मी है| या कोलेस्ट्रॉल है या एसिडिटी है उनके लिए उपयोगी है| यह प्रकृति में ठंडी होती है जिनके खून में गर्मी है ,दिमाग में गर्मी है उनके लिए बहुत उपयोगी है| छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, चिड़चिड़ापन उन सब के लिए जो का उपयोग बहुत अच्छा है क्योंकि यह ठंडी है| अगर शरीर में कहीं कोई घाव हुआ है तो उसके लिए बहुत अच्छा है. जैसे अलसर ,मुंह में छाले, पेप्टिक अल्सर, अल्सर, गर्मी के कारण घाव हुए हैं,छाले हुए तो उनके लिए बहुत अच्छा है| मधुमेह के रोगी, उनको अगर एक बार कोई घाव हो जाये तो वह मैं भरने में नहीं आता , बाद में वह गैंगरीन में कन्वर्ट हो जाता है तो उसके लिए क्या करना है उनको जो देना है, उसको जौ का पानी दे सकते हैं...