Posts

Showing posts from September, 2023

दलिया खाने के लाभ

  1. कम कैलोरी उच्च फाइब दलिया में कम कैलोरी, कम वसा और उच्च फाइबर होता है जो शरीर के वजन को कम करने में मदद करता है। 2. कब्ज को रोकने और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए दलिया में मौजूद अघुलनशील फाइबर कब्ज को रोकने और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने और साथ ही साथ पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 3. प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दलिया प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक बड़ा स्रोत है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। 4. कैंसर से रक्षा दलिया में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के खिलाफ शरीर की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं। 5. हृदय रोग दलिया का सेवन करने से हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप का खतरा कम हो जाता है। 6. विषहरण दलिया में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हानिकारक विषाक्त पदार्थों से शरीर की रक्षा करते है। 7. मधुमेह के रोगियों के लिए। दलिया का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 8. कैल्शियम और मैग्नीशियम दलिया कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है जो...

मोटापा, हृदय और मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष दलिया।

  अगर आप मोटापे, हृदय रोगो और मधुमेह जैसे भयंकर रोगो से ग्रस्त हैं तो ये विशेष दलिया आपको इन रोगो से मुक्ति दिलाने में विशेष सहयोगी हैं। नियमित इसको अपने खाने में शामिल करे और थोड़े दिनों में फर्क देखे। आवश्यक सामग्री। गेंहू 500 ग्राम चावल 500 ग्राम बाजरा 500 ग्राम साबुत मूंग 500 ग्राम अजवायन 20 ग्राम सफ़ेद तिल 50 ग्राम सबको मिला कर रख लीजिये। जब भी खाने का मन हो तो 50 ग्राम दलिये में 400 मि ली पानी मिला कर पकाये, स्वादनुसार सब्जिया व् हल्का नमक (सिर्फ सेंधा नमक) मिला ले। नियमित रूप से इस दलिये के सेवन करने से मधुमेह में आशातीत लाभ होता हैं। और मोटापे और हृदय रोगी तो इसको बे झिझक नियमित सेवन करे, इससे मोटापा भी कम होगा और हृदय रोगो में भी बहुत फायदा होगा। विशेष – मधुमेह रोगियों के लिए खीरा, करेला, व् टमाटर का रस सर्वश्रेष्ठ हैं। मोटापा कब्ज कोलेस्ट्रोल चर्मरोग एवं कैंसर जैसे रोगो में गौमूत्र अर्क सर्वश्रेष्ठ हैं।